पाठ्य का आकार छोटा करें सामान्‍य पाठ्य आकार पाठ्य का आकार बढ़ाना
उच्‍च वैषम्‍य दृश्‍य मानक दृश्‍य

एआरआईए

र्ल्‍ड वाइड वेब कंसोर्शियम (डब्‍ल्‍यू3सी) वेब अभिगम्‍यता पहल (डब्‍ल्‍यूएआई) समूह में नि:शक्‍त व्‍यक्तियों सहित सभी प्रयोक्‍ताओं के लिए समृद्ध इंटरनेट अनुप्रयोग अभिगम्‍यता सुनिश्चित करने के लिए अभिगम्‍यता समृद्ध इंटरनेट अनुप्रयोग (एआरआईए) विशिष्‍ट आरंभ की है।

सीआईसी ऑनलाइन ने आपके अपील प्रपत्रों को जमा करने तथा शिकायत दायर करने के लिए एआरआईए को शामिल किया है। स्‍क्रीन रीडर प्रयोक्‍ता मोजिला फायर फोक्‍स संस्‍करण 3.0 या उपरोक्‍त वेब ब्राउजर के साथ नॉन विजुअल डेस्‍कटॉप एक्‍सेस (एनवीडीए) 0.6 पी 3.2 और फायर वॉक्‍स 6.1 (फायर फॉक्‍स के लिए एक बोलने वाला ब्राउजर विस्‍तार) के साथ इन प्रपत्रों को देख सकते हैं। ये स्‍क्रीन रीडर इंटरनेट पर नि:शुल्‍क उपलब्‍ध हैं। हमारा सुझाव है कि उपरोक्‍त उल्लिखित स्‍क्रीन रीडर का उपयोग किया जाए, क्‍योंकि इसमें अधिकतम एआरआईए सहायता उपलब्‍ध है, जबकि अन्‍य स्‍क्रीन रीडरों में आंशिक एआरआईए सहायता उपलब्‍ध है।

टिप्‍पणी: एआरआईए सहायता सहित प्रपत्रों पर अभिगम्‍यता के लिए जावा स्क्रिप्‍ट समर्थ होना चाहिए।

इसके अतिरिक्‍त सीआईसी ऑनलाइन से जावा स्क्रिप्‍ट के बिना प्रयोक्‍ताओं को ब्राउजिंग सुनिश्चित की जाती है और वे इन प्रपत्रों को सफलतापूर्वक देख सकते हैं।

एनवीडीए प्रयोक्‍ता निम्‍नलिखित चरणों को अपनाकर प्रपत्रों पर अभिगम्‍यता प्राप्‍त कर सकते हैं:

  1. मोजिला फायर फॉक्‍स में या तो शिकायत दायर करने अथवा अपने अपील प्रपत्र को जमा करने का विकल्‍प खोलें।
  2. वेब पेज के ऊपरी हिस्‍से में उपलब्‍ध ‘‘मुख्‍य सामग्री पर जाएं’’ लिंक को सक्रिय बनाकर वेब पेज की मुख्‍य सामग्री तक जाएं।
  3. आवेदन पत्र भरने से पहले अनुदेशों को पढ़ने के लिए एरो कुंजियां दबाएं।
  4. टैब के साथ शिफ्ट और टैब कुंजी दबाकर प्रपत्र में नेवीगेट करें। जैसे ही आप एक प्रपत्र से आगे बढ़ कर दूसरे पर जाएंगे, एआरआईए का उपयोग करते हुए प्रदान की जाने वाली सभी जानकारियां अपने आप पढ़ी जा सकेंगी।
  5. जब आप सभी विवरण भर चुकें तो इन्‍हें जमा करने के लिए ‘सबमिट’ या ‘सेव द ड्राफ्ट’ दबाएं।

टिप्‍पणी : जब आप प्रपत्र के नियंत्रण बिन्‍दुओं पर जाते हैं तो एनवीडीए अपने आप ‘फोक्‍स मोड’ में चला जाता है अब आप यहां दी गई पाठ्य जानकारी पढ़ने के लिए ‘इंसर्ट के साथ स्‍पेसबार’ दबाकर ‘ब्राउज मोड’ में जा सकते हैं।

फायर वॉक्‍स प्रयोक्‍ता निम्‍नलिखित चरणों को अपनाकर प्रपत्रों पर अभिगम्‍यता प्राप्‍त कर सकते हैं :

  1. फायर वॉक्‍स के साथ फायर फॉक्‍स चला कर या तो शिकायत दायर करने अथवा अपने अपील प्रपत्र को जमा करने का विकल्‍प खोलें।
  2. वेब पेज के ऊपरी हिस्‍से में उपलब्‍ध ‘‘मुख्‍य सामग्री पर जाएं’’ लिंक को सक्रिय बनाकर वेब पेज की मुख्‍य सामग्री तक जाएं।
  3. आवेदन पत्र भरने से पहले अनुदेशों को पढ़ने के लिए कंट्रोल के साथ शिफ्ट और एफ (एक एलिमेंट को आगे बढ़ाना) या कंट्रोल के साथ शिफ्ट और डी (पिछले एलिमेंट की ओर जाना) दबाएं।
  4. टैब के साथ शिफ्ट और टैब कुंजी दबाकर प्रपत्र में नेवीगेट करें। जैसे ही आप एक प्रपत्र से आगे बढ़ कर दूसरे पर जाएंगे, एआरआईए का उपयोग करते हुए प्रदान की जाने वाली सभी जानकारियां अपने आप पढ़ी जा सकेंगी। फायर वॉक्‍स द्वारा अनुदेशात्‍मक पाठ को करने से पहले ‘’संकेत’’ घोषित किए जाएंगे जो प्रपत्र में उस स्‍थान पर जुड़ेंगे जहां प्रपत्र को पढ़ने से पहले ‘परिवर्तन’ की घोषणा की जाएगी, जिन्‍हें प्रपत्र में जोड़ा जाता है।
    टिप्‍पणी: फायर वॉक्‍स थोड़ी देर बाद सभी अद्यतन जानकारी को पढ़ेगा। यह सूचना को पढ़ने से पहले कुछ सेकंड के लिए रूक जाएगा।
  5. जब आप सभी विवरण भर चुकें तो इन्‍हें जमा करने के लिए ‘सबमिट’ या ‘सेव द ड्राफ्ट’ दबाएं।