अभिगम्यता वक्तव्य
हम यह सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध हैं कि सीआईसी ऑनलाइन सभी प्रयोक्ताओं के लिए अभिगम्य है, चाहे वे किसी भी युक्ति, प्रौद्योगिकी अथवा क्षमता के साथ इसका उपयोग करें। इसे इस लक्ष्य के साथ निर्मित किया गया है कि दर्शकों को अधिकतम अभिगम्यता और प्रयोज्यता प्रदान की जा सके। इसके परिणाम स्वरूप इस पोर्टल को कई प्रकार की युक्तियों से देखा जा सकता है जैसे कि वेब समर्थित मोबाइल युक्तियां, वैप फोन्स, पीडीए आदि।
हमने सर्वोत्तम प्रयास किए हैं कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सूचनाएं नि:शक्त व्यक्तियों के लिए आसानी से अभिगम्य हैं। उदाहरण के लिए दृष्टि की क्षति वाले व्यक्ति सहायता वाली प्रौद्योगिकियों, जैसे कि स्क्रीन रीडर और स्क्रीन मैग्नीफायर का उपयोग करते हुए इस पोर्टल को भलीभांति देख सकते हैं।
हमारा लक्ष्य प्रयोज्यता और सार्वभौमिक डिजाइन के सिद्धांतों का पालन करना और मानक अनुपालन करना है, जिससे इस पोर्टल के सभी दर्शकों को सहायता मिल सके।
यह पोर्टल एक्सएचटीएमएल 1.0 ट्रांजिशनल का इस्तेमाल करते हुए डिजाइन किया गया है और यह वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम (डब्ल्यू3सी) द्वारा निर्धारित वेब सामग्री अभिगम्यता मार्गदर्शी सिद्धांत (डब्ल्यूसीएजी) के स्तर एए के अनुसार है। यह पोर्टल भारत सरकार वेबसाइट हेतु मार्गदर्शी सिद्धांत (जीआईजीडब्ल्यू) के अनुरूप भी है। पोर्टल की सूचना का भाग बाहरी वेबसाइट के लिंक के माध्यम से भी उपलब्ध है। बाहरी वेबसाइटों का रखरखाव संबंधित विभागों द्वारा किया जाता है, जो इन वेबसाइटों की अधिगम्यता के लिए उत्तरदायी हैं।
हमारे वचनबद्धता भाग के रूप में हिन्दी वेबसाइट (http://rti.india.gov.in/hindi (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडो में खुलती है)) भी अभिगम्य बनाई गई है।
यदि आपको इस पोर्टल की अभिगम्यता के विषय में कोई समस्या है अथवा आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कृपया हमसे संपर्क करें ताकि हम एक सहायता पूर्ण रूप में इसकी व्यवस्था कर सकें।






