अभिगम्यता की विशेषताएं
केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ऑनलाइन में निहित विशेषताएं इस प्रकार है:
- मुख्य सामग्री पर जाना: कीबोर्ड का उपयोग करते हुए बार-बार नेवीगेशन के माध्यम से जाए बिना पेज पर दी गई केंद्रीय सामग्री पर शीघ्रता से पहुंचता है।
- अभिगम्यता के विकल्प: पाठ्य का आकार बदलने और रंग योजना बदलने के विकल्प दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप इस पोर्टल पर अभिगम्यता के लिए कोई चल युक्ति का उपयोग कर रहे हैं तो पाठ्य सामग्री स्क्रीन पर छोटी प्रतीत हो सकती है, जिससे इसे पढ़ना कठिन हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में आप स्पष्ट रूप से देखने और बेहतर पठनीयता के लिए पाठ्य का आकार बड़ा करने के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
- व्याख्यात्मक लिंक पाठ: केवल ऐसे शब्दों के स्थान पर जैसे कि ‘अधिक पढ़ें’ और ‘यहां क्लिक करें’ के स्थान पर व्याख्यात्मक वाक्यांशों के लिंक का सक्षिप्त विवरण लिंक किए गए पाठ के रूप में दिया जाता है। उदाहरण के लिए यदि एक लिंक में पीडीएफ फाइल खुलती है तो इसके विवरण में इसके फाइल का आकार दिखाई देता है। यदि एक लिंक से एक वेबसाइट खुलती है जो एक नई विंडो में है तो इसका विवरण बताया जाता है।
- टेबल हैडर: टेबल हडिंग प्रत्येक कतार की संगत सेल में अंकित तथा संबद्ध किए जाते हैं। उदाहरण के लिए यदि एक तालिका में 30 कतारें और 5 कॉलम हैं तो प्रयोक्ता देख कर यह पहचान नहीं सकेगा कि आंकड़े की कौन सी सेल किस हैडर के साथ संबद्ध है। इस परिस्थिति में एक सहायक युक्ति जैसे कि स्क्रीन रीडर से प्रयोक्ता किसी भी सेल के कॉलम हैडर को पढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक तालिका के शीर्षक भी निर्दिष्ट किए जाते हैं कि ये लेबल के रूप में कार्य करें और संकेत दे कि तालिका में कौन से आंकड़े प्रदान किए गए हैं।
- हेडिंग: वेब पेज की सामग्री उपयुक्त हैडिंग और सब-हैडिंग का उपयोग करते हुए व्यवस्थित की जाती है जो एक पढ़ने योग्य आकार बनाती है। एच 1 का अर्थ है मुख्य हैडिंग , जबकि एच 2 का अर्थ है सब हैडिंग। इसके अतिरिक्त स्क्रीन पढ़ने वाले प्रयोक्ताओं के लिए इस पोर्टल में कुछ छुपे हुए हैडिंग है, जिन्हें बेहतर पठनीयता के लिए एक स्क्रीन पाठक द्वारा पढ़ा जा सकता है।
- शीर्षक: प्रत्येक वेब पेज के लिए एक उपयुक्त नाम निर्दिष्ट किया जाता है जो आपको उस पृष्ठ की सामग्री आसानी से समझने में सहायक होता है।
- वैकल्पिक पाठ: चाक्षुष नि:शक्तता वाले प्रयोक्ताओं को एक चित्र का संक्षिप्त विवरण दिया जाता है। यदि आप ऐसे ब्राउजर का उपयोग करते हैं जो केवल पाठ्य सामग्री को पढ़ता है या जिसमें चित्र के प्रदर्शन को बंद कर दिया गया है, तब भी आप जान सकते हैं कि इस चित्र में क्या है और चित्र की अनुपस्थिति में आपकी जानकारी के लिए आप वैकल्पिक पाठ्य पढ़ सकते हैं।
- विशिष्ट रूप के लेबल जोड़ना: नियंत्रण बिंदु पर एक लेबल जोड़ा जाता है, जैसे कि टेक्स्ट बॉक्स, चैक बॉक्स, रेडियो बटन और ड्रॉप डाउन लिस्ट। इससे एक प्रपत्र पर नियंत्रित बिंदुओं के लेबलों को पहचानने के लिए सहायता दी जाती है।
- निरंतर नेवीगेशन प्रक्रिया: इस पूरी वेबसाइट पर प्रस्तुतिकरण की एक समान शैली अपनाई गयी है।
- की-बोर्ड सहायक: इस पोर्टल को टैब और शिफ्ट + टैब कुंजियों को दबा कर कीबोर्ड के उपयोग से ब्राउज किया जा सकता है।
- काट छांट कर बनाया गया पाठ्य आकार: वेब पेज पर दिए गए पाठ्य के आकार को ब्राउजर के माध्यम से, अभिगम्यता विकल्प के माध्यम से या इमेज आइकॉन के माध्यम से जो प्रत्येक पृष्ठ पर उपलब्ध है।
- जावा स्क्रिप्ट स्वतंत: यह वेब पेज सूचना और कार्यशैली जावा स्क्रिप्ट से स्वतंत्र है और इसके लिए स्क्रिप्टिंग भाषा हेतु किसी ब्राउजर सहायता की आवश्यकता नहीं होती है।






